Featured Clicks

naina to rewalsar ,नैना देवी से रिवालसर

अब समय था नैना देवी मंदिर से वापस चलने का , मंदिर में दर्शना​र्थियेा की भीड बढने लगी थी । माता की डोली के आगे आगे ही मै वापस चल दिया । एक बार फिर से सरिकाधार को निहारते हुए चलता रहा ये मुझे सबसे प्यारी जगह लगी । जहां झील है पहाड हैं , पेड हैं और प्लेन सी जगह है आप इसे पैनोरमा फोटोज में देख सकते हो ।
Learn more »

naina devi sarikadhar , rewalsar, नैना देवी , सरिकाधार , रिवालसर ​, हिमाचल

भले ही लोग इन नैना देवी के बारे में कम जानते हों बजाय नैना देवी ​जो कि हिमाचल में ही बिलासपुर जिले में है और नैना देवी जो कि नैनीताल में नैनी झील के किनारे पर हैं पर यहां के क्षेत्र में ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है । बैसाखी का दिन होने के कारण यहां पर काफी भीड थी और अब और ज्यादा वाहन आने शुरू हो गये थे । मंदिर में चप्पल स्टैंड पर जूते निकालने के बाद मै मंदिर मे दर्शन करने गया । मंदिर में माता की सुंदर मूर्ति विराजमान है । मंदिर में अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है और साथ ही यहां दोनो समय लंगर भी चलता है । मंदिर से खूबसूरत नजारे दिखायी देते हैं । इसी मंदिर परिसर में अन्य देवी देवताओ के भी मंदिर बने हुए हैं । उस दिन देवी की चल डोली भी मंदिर में ही रखी हुई थी जो कि थोडी ही देर में अपनी यात्रा पर चल दी । वो रिवालसर के मेले में देव समागम में जा रही थी । देव समागम हिमाचल में काफी प्रसिद्ध है यहां पर सभी देवी देवताओ की चल प्रतिमाऐं अपने मंदिर से मेला में जाते हैं और वहां पर सभी देवताओ का मिलन भी होता है और साथ ही लोगो को सभी देवी देवताओ को एक साथ देखने का मौका भी मिल जाता है । माता की डोली को लेकर चलने वाले लोगो में तुरही और ताशे बजाने वाले आगे आगे चलते हैं । रास्ते में मिलने वाले सभी लोग डोली को प्रणाम करते और आर्शीवाद लेते जाते हैं ।






Learn more »

sarika to naina devi,नैणा देवी

अभी तक जैसा रास्ता मुझे सरिकाधार तक मिला था उसमें गिने चुने ही वाहन मिले थे पर नैना देवी पहुंचते ही मेरा ये ख्याल निकल गया कि वहां पर भीड नही होगी । ये नैना देवी सुनकर मै भी पहले पहल चौंक गया था कि यहां से 14 किलोमीटर पर नैना देवी कैसे हो सकती है पर ये नैना देवी दूसरी वाली हैं वो नही जिनकी यात्रा मै दो बार कर चुका हूं और आपको भी करवा चुका हूं । मंदिर एक बहुत ही खूबसूरत जगह पर बना हुआ है और यहां पर एक रेस्ट हाउस भी है । काफी सारी दुकाने हैं प्रसाद वगैरा के लिये जिन्हे देखकर पता चल जाता है कि यहां के क्षेत्र में ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है । अच्छा हो बाइक के वाल कमजोर होने का जो मैने सोचा कि एक दिन में 500 किलोमीटर चलाने के बाद अब मै इसे ज्यादा ना चलाकर बस नैना देवी के मंदिर से सीधा मंडी जाउंगा और मिस्त्री को दिखाउंगा । बस यही सोचकर आज का प्लान बनाया था हांलांकि सब कुछ अपने प्लान के हिसाब से नही हुआ करता है कल आपको दर्शन कराते हैं नैणा देवी जी के






Learn more »

padamsambhav cave पदमसंभव गुफा , रिवालसर हिमाचल

पदमसंभव केव के उपर रखे पत्थर
गुरू पदमसंभव गुफा और अर्जुन गुफा दोनो के लिये सरिकाधार से थोडा सा आगे चलते ही रास्ता बना है । यही रास्ता नैना देवी के लिये आगे चला जाता है जबकि नैना देवी यहां से जाने के लिये सीढियो का रास्ता भी बना है । जब मै यहां पर पहुंचा तो अपनी बाइक मैने यहां की पार्किंग में लगा दी । कुछ सीढिया चढकर मै नैना देवी की ओर जा रही सीढियो से उपर की ओर जा रही सीढियो पर चढकर पदमसंभव गुफा में पहुंच गया । यहां पर बुद्ध लोगो ने अपने गुरू की गुफा में पूजा अर्चना का स्थान बना रखा है । कुछ लोग और भी उस गुफा में बैठे हुए थे जो कि ध्यान कर रहे थे । अंग्रेजो का एक ग्रुप उसी समय वहां पर था जिसे उनके गाइड ने एक एक दिया जलवाया उन सबसे । ना मैने उनसे कहा और ना उन्होने मुझे टोका कि तुम भी दिया जला दो । फिर मै वहीं पास में बुद्ध लोगो के बने आश्रम में पहुंचा । यहां पर भी दो अंग्रेज प​रिवार थे ​जो कि स्वीडन से थे उनसे बात करने पर पता चला कि वो करीब छह महीने से भारत में अलग अलग जगहो पर घूम रहे हैं । तभी मुझसे एक बौध्ध महिला ने पूछा कि क्या मै नमकीन चाय पियूंगा ? मैने हां भर दी तो उसने मुझे एक कप चाय जिसमें चीनी की बजाय नमक था वो दे दी । मुझे बुरी तो लगी पर मै पी गया । उसके बाद मै उपर की ओर गया तो वही गाइड अपने ग्रुप को एक जगह पर काफी सारी अगरबत्ती दिये हुए था और जैसे जैसे वो कह रहा था वैसे वेसे ही वो लोग पूजा कर रहे थे । मुझे उसमें कोई रूचि नही थी इसलिये मै ज्यादा देर वहां पर नही रूका और नैना देवी की ओर चल दिया
कभी कभी ये नजारे खूबसूरती की हदे पार कर देते हैं

ये कौन सी पूजा है मै नही जानता पर ये लोग पूरी तल्लीनता से लगे हुए थे


सरिकाधार का मनोरम दृश्य

सरिकाधार का पैनोरोमिक नजारा

Learn more »

sarikadhar , himachal ,सरिकाधार , कुंतीभायो लेक , हिमाचल


सरिकाधार या कुंतीभायो लेक एक सुंदर झील है रिवालसर से नैना देवी के रास्ते में । रिवालसर से करीब आठ किलोमीटर दूर इस जगह का नजारा बडा ही मनोरम है और यहां पर सन 2004 में झील के किनारे एक मंदिर का निर्माण किया गया । निर्माण कर्ता श्रीमति मनोरमा देवी जो कि सरकीधार की निवासिनी के बच्चे कई बार पैदा होते ही गुजर गये तो उन्होने इस मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया तब जाकर उनके बच्चे सुरक्षित पैदा हुए इसीलिये उन्होने इस मंदिर मे माता कुंती की मूर्ति स्थापित की और मंदिर निर्माण कराया । मंदिर के बैकग्राउंड में झील है और यहां भी रिवालसर की तरह काफी मछलियां है । मंदिर के थोडा सा आगे चलकर एक हनुमान जी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है जो कि पंचमुखी है । दोनो जगह सुंदर जगह स्थित होने के कारण देखने योग्य हैं और नैना देवी जाने के रास्ते में ही पडती हैं तो इनके लिये अलग से प्रयास या मनोरथ नही करना पडताऐसा भी कहा जाता है कि इस झील का निर्माण पांडवो ने किया था इसीलिये इसे कुंतीभायो लेक कहा जाता है





Learn more »

rewalsar to sarikadhar ,रिवालसर से सरिकाधार


रिवालसर से नैना देवी जाने के लिये रास्ता पूछा तो पता चला कि ये तो वही रास्ता है जिससे मै कल नर चौक से आया था बस रिवालसर से करीब एक किलोमीटर पहले ही ये रास्ता सीधा उपर सरिकाधार होकर नैना देवी चला जाता है जबकि नीचे को उतर जाओ तो यही रास्ता रिवालसर चला जाता है । अब मै उसी तिराहे से सीधे हाथ को उपर को चलना शुरू कर दिया । कल 500 किलोमीटर बाइक चलाने के बाद मुझे उम्मीद तो नही थी कि बाइक आज स्टार्ट भी हो जायेगी पर वो ठीक ठाक थी । मैने चलने से पहले होटल के पास से ही एक बैग खरीदा । असल में पहले जो मेरे कैमरे का बैग था वो अब छोटा हो चुका था इस नये कैनन के कैमरे के लिये । इस नये बैग में कैमरा और दोनो फोन रखकर मै निश्चिंत हो सकता था और इसे एक साइड में टांगकर बाइक चला सकता था जैसे ही कोई फोटो खिंचने की जगह आती तो बाइक रोकता और कैमरा निकालकर फोटो ले लेता । इस टूर के लिये मैने स्पेशल स्टड कम्पनी का थ्री जी निन्जा सीरीज का नया हैलमेट भी खरीदा था क्योंकि इससे ये फायदा था कि मुझे फोटो खींचने के लिये हैलमेट उतारने की जरूरत नही थी फिर उसकी एक वजह ये भी थी कि घरवाले भी आजकल ज्यादा चिंतित होने लगे थे क्योंकि मेरी दूसरी बाइक यात्रा थी जो मै नितांत अकेले कर रहा था इसलिये वे चाहते थे कि मै अपना पुराना और मंदा सा हैलमेट बदल दूं ।

नैना देवी से आधे रास्ते में सरिकाधार पडता है इसे सरकाधार ही बोलते हैं ज्यादातर लोकल में  । यहां तक जाने का रास्ता काफी सुंदर है आप चित्रो में देख ही सकते हो साथ ही इस रास्ते में अलग अलग मोडो से रिवालसर झील का और गुरू पदमसंभव की मूर्ति का अलग अलग नजारा दिखता रहता है । वैसे ये सडक सिंगल है और इस लिहाज से काफी संकरी है क्योंकि आजकल यहां पर रिवालसर आने वाले सभी लोग जाने लगे हैं तो ट्रैफिक काफी बढ गया है जब मै जा रहा था तो तब ज्यादा नही था पर आते समय जाम लग गया था









Learn more »

Gurudwara at night ,रात की रोशनी में गुरूद्धारा

रिवालसर में सिख धर्म के मानने वालो के अनुसार सिखो के दसवे गुरू गोविंद सिंह यहां पर आये थे । उन्होने यहां के राजाओ और लोकल लोगो से मिलकर औरंगजेब से लडने की योजनाये बनायी और काफी दिन यहां पर प्रवास किया । उन्होने भी इस झील की परिक्रमा की थी । यहां का गुरूद्धारा काफी सुंदर है और जब मै रात के समय आया तो मेरा मन कुछ कैमरे से खेलने के लिये किया ।
मैनुअल मोड में कैमरा हो और रात का समय , बैसाखी का दिन और सुंदर सजा हुआ तरह तरह की लाइटो से चमकता हुआ गुरूद्धारा जो रिजल्ट आया वो हैरतअंगेज था जिसे देखकर मुझे भी सहसा यकीन नही हुआ क्योंकि मै ट्राइपोड नही ले गया था और ये फोटो खींचने के लिये मैने झील के किनारे लगी रेलिंग का उपयोग किया ।
बाकी तो आप लोग ही बता सकते हैं कि फोटो में कुछ खास है या नही ?




Learn more »

Me at rewalsar lake ,रिवालसर में मै

रिवालसर की झील का चक्कर लगाना शुरू किया तो हर एंगल से अलग ही नजारा मिला । जब मंदिर के कोने पर गया तो हिंदू धर्म के अनुयायियो की भीड और जब गुरूद्धारे के पास तो बु​द्ध धर्म को मानने वालो की भीड । गुरूद्धारे के पास तो मेला भी था और कई लोगो ने तो बाकायदा झील के किनारे ही डेरा जमा रखा था । मुझे रात से लेकर अब तक रिवालसर के किनारे घूमने में काफी मजा आ रहा था ।
Learn more »

घुमक्कड़ी पदचिह्न

12 jyotirling 12 ज्योर्तिलिंग 3g 4 dham uttrakhand 4 धाम उत्तराखंड 51 shaktipeeth 51 शक्तिपीठ aali bugyal adi badri agra agra fort ajmer akshardham alexa alexa rank almora amba ji ammora andhra pradesh back water tour badrinath baijnath baijnath mahadev baisakhi fair barsana. mathura. vrindavan. up Bedini Bugyal bedini kund bhaguwasa bhakhra dam bharat drashan bharmour bhimtal Bhubneshwar bihar bike tour birds birds wathing blogging tips blogs Brahma temple bridge bridge camera brijeshwari brijghat budhist bugyal camera canon x50 hs chamba Chandi Devi chandrshila char dham chardham yatra chaurasi temple chennai to rameshwaram cherapunji . photography childrens chintpurni chittod fort chittodgarh chopta coonnoor dadra and nager hewali dalhousie dalhousie to Khajjiar daman and deev dargah data teriff delhi to naina devi by road . Devsthal dewal dewal to lohajung Dhanchho dhanulti Dhauli Diamond harbour Dilwara temple domain name ekling ji evi facbook news fateh sager lake flowers gagal ganga ghat Gangasager Gangnahar gangotri garhmukteshwar Gaurikund gaya Ghangharia gmail gokul google page rank gopeshwar gopeshwar to mandal govind ghat gujrat gulab bagh gun hill gurudwara rewalsar gwaldam Hadsar hapur Haridwar hemkunt sahib gurdwara herbal herbal park hill stations himachal Himachal pradesh hindi blogs hydrabad ice India indiblogger rank interesting irctc tour iskon temple jagannth temple jagganth temple jammu and kashmir jamnager janambhoomi japani temple johar aur shaake jwala ji Jwala ji to nurpur himachal kalatop kalu vinayak kampty fall kangra kanichi Dham kanyakumari karanprayag kashi kashi vishwnath kausani kedarnath keral kerla khajjiar kharar kodaikanal kolkata Konark kosi river kot bhramri kot ki mai kotdwar kovlam beach kuling kunwar singh lake photos lakhota fort lansdwone latu devta links lohajung Lok kala museum lumbini park madurai maharasthra mall road mana Manali mandal mandi manimahesh manimahesh treck Mansa devi mathura mattaputty dam meenakshi temple mount abu. Nakki lake mountains mountains way munnar muradabad mussorie mussorie मसूरी nagal dam naina devi naina devi rewalsar nainital nand prayag. panch prayag. uttranchal . पंच प्रयाग nanda devi nanda devi rajjat yatra 2013 nandgaon nandkeshri nar chowk nathatop nathdwara nau devi naukuchiyatal navratra neelganga net setter new gmail look NH 58 nh1 NH24 nurpur to dalhousie odissa om shanti other subject pachpula padamnabham palace padasambhav page rank panch badri panch prayag party patal garoli patar nauchani pathar nauchaniya patnitop pauri Peace park. photography pichhola lake pipal koti primary education punjab. puri puri attractions puri rathyatra pushkar radha kund rajasthan rajjat yatra rameshwaram rankadhar rewalsar rewalsar lake Rohtang pass roopkund trek . uttranchal roopkund yatra roopkund yatra 2013 rudrnath trek. rudrprayag rudrpur saharanpur sangam sarikadhar sarnath sattal shakumbhri devi Shimla shrinagar slogan snow fall snow peaks south 24 pargana south india stay in -8 degree sundarnagar sunrise sunset super zoom camra surya kund tajmahal tamilnadu tea gardens technical terrorism attack thekkady tihri lake tilwara tirupati balaji top station travel with bus trekking tungnath udaipur udaipur city palace ukhimath uma devi up up roadways uttar pradesh utter pradesh utterpradesh uttrakhand uttranchal uttranchal गोपेश्वर से मंडल vally of flower varansi verma park Victoria memorial village life vrindavan wan West bangal yamuna अंबा जी अक्षरधाम अजमेर आंध्र प्रदेश आली बुग्याल ईको प्वांइट उडीसा उत्तर प्रदेश उत्तरांचल उत्तराखंड उदयपुर उदयपुर सिटी पैलेस एकलिंग जी ओम शांति कन्याकुमारी कांगडा जी कालाटोप काशी काशी विश्वनाथ मंदिर कुंतीभायो लेक कुन्नूर केदारनाथ केरल कैम्पटी फाल कोट की माई कोट भ्रामरी देवी कोडाईकनाल कोणार्क कोलकाता कोवलम बीच कौसानी खजियार गंगनहर पटरी गंगा घाट गंगासागर गंगोत्री गढमुक्तेश्वर गन हिल गया गुजरात गुलाब बाग गोपेश्वर गोपेश्वर हर्बल पार्क गोविंद घाट गौरीकुंड ग्वालदम घांघरिया चंडी देवी चंबा चार धाम चार मीनार एवं बिडला मंदिर चिंतपूर्णी देवी चित्तौड का किला चित्तौडगढ चेन्नई चेन्नई पार्थ सारथी मंदिर और मरीना बीच चेन्नई से रामेश्वरम चोपता चौरासी मंदिर जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ रथयात्रा जम्मू व कश्मीर जामनगर जौहर और शाके ज्वाला जी ज्वालामुखी से डलहौजी टाप स्टेशन टिहरी झील डलहौजी डलहौजी से खजियार डायमंड हार्बर तमिलनाडू ताउ देवी लाल पार्क तिरूपति बालाजी थेक्कडी दक्षिण भारत दक्षिणी 24 परगना दमन दरगाह दादरा व नगर हवेली दिलवाडा जैन मंदिर दूध तलाई देवाल धनौल्टी धौली स्तूप नंदगांव नंदा देवी राज जात यात्रा 2013 नंदा देवी राजजात 2013 नंदा राजजात नंदादेवी राजजात नक्की झील नत्थाटाप नवरात्र महोत्सव नाथद्धारा नीलगंगा नूरपुर से डलहौजी नेशनल हाइवे 58 नैना देवी नौ देवियां पचपूला पत्थर नौचाणी पदमनाभम पैलेस पर्वतारोहण पश्चिम बंगाल पाताल गैरोली पिछोला लेक पीपलकोटि पीस पार्क पुरी पुरी बीच पुरी रथयात्रा पुष्कर फतेह सागर लेक फूलो की घाटी फूलो के फोटो फोटोग्राफी बद्रीनाथ बरसाना बिहार बेदिनी बुग्याल बैक वाटर टूर बैजनाथ बैजनाथ उत्तरांचल बैजनाथ मंदिर ब्रजघाट ब्रहमा मंदिर भरमौर भाखडा नागल बांध भारत भ्रमण भुवनेश्वर मंडल मंसा देवी मजेदार चुटकुले और चित्र मजेदार फोटो मटटापुटटी डैम मणिमहेश मणिमहेश पद यात्रा मथुरा मदुरै मनाली मसूरी महाराष्ट्र माउंट आबू माणा माल रोड मीनाक्षी मंदिर मुन्नार रनकाधार राजस्थान राधा रानी का गांव रामेश्वरम रामेश्वरम मंदिर दर्शन एवं इतिहास रामेश्वरम से कन्याकुमारी रिवालसर से सरिकाधार रिवालसर ​ रूपकुंड रूपकुंड यात्रा रोचक बाते रोहतांग पास लाखोटा किला लाटू देवता वाण वाराणसी विक्टोरिया मैमोरियल विवेकानन्द स्मारक वैष्णो देवी शाकुंभरी देवी शिमला सरिकाधार सहारनपुर सारनाथ सिटी पैलेस सूर्य कुंड सूर्यास्त व कुमारी मंदिर स्नो फाल हडसर हरिद्धार हर्बल पार्क हापुड हिंदी चुटकुले हिडिम्बा मंदिर हिमाचल प्रदेश हेमकुंड साहिब गुरूद्धारा हैदराबाद ​दक्षिण भारत ​हरियाणा