kampty fall , gun hill, roap way, musoorie, uttrakhand

ये कैम्पटी फाल का उपर का नजारा है
 मसूरी में घूमने के लिये बहुत जगह हैं मै कई बार आया हूं इसलिये टुकडो में कई जगह देखी हैं मै एक एक के बारे में आपको बताता हूं सबसे पहले बात करते हैं कंपनी बाग की
कंपनी बाग या म्यूनिसिपल गार्डन ये गांधी चौक से 4 किमी0 दूर है और अपना वाहन ना हो तो रिक्शा से जाना पडता है जो माल रोड से काफी मिलती हैं पर दो आदमी अगर हों तो आपसे 100 रू भी ले सकता है।
यहां आकर लोग नहाने का आनंद लेते हैं
 
सबसे पहले जब मै गयाथा तो इतना नही था पर अभी पिछले साल गया तो काफी चेंज गये हैं पहले केवल सुंदर सा एक गार्डन था और एक स्वीमिंग पूल जितनी छोटी कृत्रिम झील टिकट भी लगता है देखने का और अगर वहां अगर आपका वाहन हो तो उसका भी गार्डन में घुसते ही फोटोग्राफर चिपट जाते हैं फोटो  खिंचाने के लिये अब इसका रूप व्यवसायिक हो गया है रेस्टोरेंट खुल गये हैं हां फूलो की किस्में भी ज्यादा हो गयी हैं वैसे ।
ये पुरानी यात्रा का है
 मैने आपको बताया ही था कि पहले हम गांधी चौक को ही मसूरी का मेन स्थल मानते थे पर लंढौर बाजार को बाद में घूमने का मौका मिला । यहां एक फायदा और भी है कि आप अगर इस बाजार में आते है और रूकते हैं तो आप लूट खसोट के शिकार होने से भी बच जायेंगे । हर सामान सामान्य रेट पर मिलता है । होटल भी इस साइड में सस्ते​ मिल जायेंगे बस परेशानी है पार्किग और गाडी के लिये संकरे रास्तो की ।
कैम्पटी फाल का नजारा
सामने बना पुल
 लंढौर बाजार से होकर ही हम  लाल टिब्बा गये । ये मसूरी शहर की सबसे उंची चोटी है । और यहां तक जाने का रास्ता बहुत ही खतरनाक है । छोटे छोटे रास्ते और छोटे छोटे मोड वो भी सीधे खडे । ज्यादातर लोग वहां पैदल ही जाना पसंद करते हैं । यहां एक छोटे से कमरे के उपर चढकर बडी सी दूरबीन लगी है जिसका टिकट लेकर वे उस दूरबीन से आस पास के गांव और कुछ भवन और बर्फीली चोटियां दिखाते हैं ।
हमने भी नहाने का आनंद लिया
 अब मै आपको बताता हूं कैमलबैक और कुलडी बाजार के बारे में । कैमल बैक नाम की जगह इस तरह की है जैसे उंट का कूबड । माल रोड से चलकर जब कुलडी बाजार पहुंचते हैं तो एकदम से बहुत उंचे चढना पडता है और फिर उतना ही एकदम से नीचे उतरना । इस एरिये में एक से एक शोरूम और दुकाने हैं । शाम के समय रौनक देखने लायक । मसूरी आये और यहां नही घूमें तो कुछ नही घूमें । ये 3 किमी0 की वाक है ।
कैम्पटी फाल का नजारा
 गांधी चौक से माल रोड पर चलते हुए एक जगह गन हिल नाम की आती है । ये मसूरी की दूसरी सबसे उंची चोटी है । यहां जाने के लिये माल रोड पर से एक रोप वे सिस्टम लगा हुआ है । अगर कोई पैदल जाना चाहे तो 20 मिनट में उपर पहाडी पर जा सकता है ।
सामने बना पुल
 इस पहाडी का नाम गन हिल क्यों पडा इसकी भी एक रोचक कहानी है । अंग्रेजी राज में इस पहाडी पर एक गन लगाई गयी थी जो रोज दिन में 12 बजे चलाई जाती थी और लोग उससे अपनी घडिया सैट कर लेते थे ।पहाडी के उपर 50 के करीब दुकाने लगी हुई हैं  हैंडीक्राफट और बहुत सारे खाल उतारने के सामान ​की । यहां से हिमालय की कई चोटियां नंगी आंखो से दिखाई देती हैं बशर्ते धुंध ना हो तो ! मै यहां दो बार गया पर दोनो बार धुंध और कोहरे में कुछ नही दिखा  । यहां मौसम सुबह सुबह ही ज्यादातर साफ रहता है ।
कैम्पटी फाल का नजारा
कैम्पटी फाल का नजारा
माल रोड पर रिक्शा हैं , घोडे है और अगर आपके पास गोद में बच्चा है तो उसे आपके साथ लेकर चलने के लिये पहिये वाले पालने भी हैं । इसके बाद हम कैम्पटी फाल के लिये चल दिये । कैम्पटी फाल यहां से 15 किलोमीटर नीचे की ओर है । मसूरी तक आने के लिये लगातार 35 किमी0 की चढाई है पर फाल पर जाने के लिये 15 किमी नीचे लगातार उतरना पडता है । 1835 में अंग्रेजो ने इस जगह को विकसित किया । कैम्पटी नाम के पीछे कहते है कि दो शब्द हैं कैम्प और टी यानि अंग्रेज यहां अपनी टी पार्टी करते होंगे । रास्ता बडा मनमोहक है इतना कि जगह जगह व्यू प्वाइंट बना रखे हैं । जो सुंदर नजारे दिखाते हैं ।
कैम्पटी फाल का रास्ता

कैम्पटी फाल का रास्ता
 यहां फाल के पास पहुंचने पर अक्सर जाम रहता है । वैसे रात को रूकने के लिये होटल वगैरा भी हैं । फाल का नजारा बडा ही मनमोहक है । आदमी खुद को जन्नत में पाता है  । सिर से टोपी गिर जाये इतनी उंचाई से ​गिरता झरना और नीचे आते आते वो पांच धाराओ में बंट जाता है । पानी दूधिया हो जाता है और ठंडा इतना कि कोल्ड ड्रिेंक की बोतलो को कोई बर्फ या फ्रिज मे नही ठंडा करता  कोई कुछ ना लेकर आया हो तो भी यहां किराये पर सब मिलता है जैसे नहाने के लिये कपडे और सामान रखने के लिये लाकर और संदूक आदि ।
कैम्पटी फाल का रास्ता और व्यू प्वांइट
कैम्पटी फाल का रास्ता और मनमोहक नजारे
 झरने से गिरने वाले पानी को रोक कर एक बडे स्वीमिंग पूल जितने आकार में नहाने के लिये स्थान बना दिया है  । झरने तक पहुंचने के लिये काफी नीचे तक उतरना पडता है और जो लोग उतरने और चढने का झंझट ना चाहते हो उनके लिये यहा भी रोपवे बना है । झरने में लोगो को नहाते देखकर अपने आप ही मन करता है कि नहा लिया जाये । हम तो झरने वाली रोड से उपर तक भी चढे कि देखें कि झरना शुरू कहां से होता है  काफी उपर तक भी कुछ और जगह पानी रोक कर छोटे छोटे पूल बना रखे हैं ।
कैम्पटी फाल के  रास्ते में
मुझे याद है कि मेरे पांचवी तक के स्कूल में अंग्रेजी की किताब में एक पाठ था मसूरी के बारे में जिसमें एक बच्चा बताता है स्कूल खुलने के बाद में अपने दोस्तो को बातचीत में कि मै मसूरी घूमने गया था वहां कैम्पटी फाल देखा वो पाठ आज भी याद जाता है । कैम्पटी फाल चकराता रोड पर यमुना के काफी पास है । यमुना ब्रिज देखना हो तो कुछ ही दूर है यहां से  । यमुनोत्री के लिये भी यहीं से जाते है । हमने भी नहाने का मन बनाया और काफी देर तक मस्ती की । एक बात और बता दूं मै आप सबको कि आपको धर्मपत्नी जी के फोटो ही ज्यादा और अच्छे देखने को मिलेंगे क्योंकि फोटोग्राफर मै होता हूं तो कहीं भी कह देता हूं कि चला हो जाओ खडे और खींच दिया फोटो चलते दौडते भागते भी  इसके बाद हम वापिस मसूरी पहुंचे और होटल में जाकर आराम करने लगे क्योंकि सुबह हमारा इरादा सवेरे सवेरे धनौल्टी के लिये निकलने का था सो खाना खाया और सो गये

मेरी अगली पोस्ट धनौल्टी उत्तराखंड 

इस यात्रा की अगली पिछली कडियां , पढने के लिये क्लिक करें 
Kedarnath ,केदारनाथ ....मौत से सामना
Kedarnath.........केदारनाथ यात्रा पथ और दर्शन
Gangotri to Kedarnath सुहाने नजारे और मुसीबतें
dhanulti , tihri lake,धनौल्टी , टिहरी झील , उत्तराखंड
Gangotri,Uttrakhand,गंगोत्री , उत्तराखंड , मां गंगा की गोद में ..........
kampty fall , gun hill, roap way, musoorie, uttrakhand
मसूरी पहाडो की रानी उत्तराखंड
badrinath,mana , shrinager ,uttrakhand
हेमकुन्ट साहिब hemkunt sahib gurudwara
कैसे कैसे फूल?
फूलो की घाटी vally of flower uttrakhand
घांघरिया Ghanghria uttrakhand
गोविन्द घाट
फूलो की घाटी की यात्रा पीपलकोटि

0 comments:

यदि आपको ब्लाग या पोस्ट पसंद आया तो कृपया सदस्य बने और अपनी टिप्पणी दें । ,
इस कार्य में बस 2 मिनट लगेंगें , आभार
टिप्पणी फार्म के नीचे हिंदी में लिखने की सुविधा है कृपया प्रयोग करें

घुमक्कड़ी पदचिह्न

12 jyotirling 12 ज्योर्तिलिंग 3g 4 dham uttrakhand 4 धाम उत्तराखंड 51 shaktipeeth 51 शक्तिपीठ aali bugyal adi badri agra agra fort ajmer akshardham alexa alexa rank almora amba ji ammora andhra pradesh back water tour badrinath baijnath baijnath mahadev baisakhi fair barsana. mathura. vrindavan. up Bedini Bugyal bedini kund bhaguwasa bhakhra dam bharat drashan bharmour bhimkali temple bhimtal Bhubneshwar bihar bike tour birds birds wathing blogging tips blogs Brahma temple bridge bridge camera brijeshwari brijghat budhist bugyal camera canon x50 hs chamba Chandi Devi chandrshila char dham chardham yatra chaurasi temple chennai to rameshwaram cherapunji . photography childrens chintpurni chittod fort chittodgarh chopta coonnoor dadra and nager hewali dalhousie dalhousie to Khajjiar daman and deev dargah data teriff delhi to naina devi by road . Devsthal dewal dewal to lohajung Dhanchho dhanulti Dhauli Diamond harbour Dilwara temple domain name ekling ji evi facbook news fateh sager lake flowers gagal ganga ghat Gangasager Gangnahar gangotri garhmukteshwar Gaurikund gaya Ghangharia gmail gokul google page rank gopeshwar gopeshwar to mandal govind ghat gujrat gulab bagh gun hill gurudwara rewalsar gwaldam Hadsar hapur Haridwar hemkunt sahib gurdwara herbal herbal park hill stations himachal Himachal pradesh hindi blogs hydrabad ice India indiblogger rank interesting irctc tour iskon temple jagannth temple jagganth temple jammu and kashmir jamnager janambhoomi japani temple johar aur shaake jwala ji Jwala ji to nurpur himachal kalatop kalu vinayak kampty fall kangra kanichi Dham kanyakumari karanprayag kashi kashi vishwnath kausani kedarnath keral kerla khajjiar kharar kodaikanal kolkata Konark kosi river kot bhramri kot ki mai kotdwar kovlam beach kuling kunwar singh lake photos lakhota fort lansdwone latu devta links lohajung Lok kala museum lumbini park madurai maharasthra mall road mana Manali mandal mandi manimahesh manimahesh treck Mansa devi mathura mattaputty dam meenakshi temple mount abu. Nakki lake mountains mountains way munnar muradabad mussorie mussorie मसूरी nagal dam naina devi naina devi rewalsar nainital nand prayag. panch prayag. uttranchal . पंच प्रयाग nanda devi nanda devi rajjat yatra 2013 nandgaon nandkeshri nar chowk nathatop nathdwara nau devi naukuchiyatal navratra neelganga net setter new gmail look NH 58 nh1 NH24 nurpur to dalhousie odissa om shanti other subject pachpula padamnabham palace padasambhav page rank panch badri panch prayag party patal garoli patar nauchani pathar nauchaniya patnitop pauri Peace park. photography pichhola lake pipal koti primary education punjab. puri puri attractions puri rathyatra pushkar radha kund rajasthan rajjat yatra rameshwaram rankadhar rewalsar rewalsar lake Rohtang pass roopkund trek . uttranchal roopkund yatra roopkund yatra 2013 rudrnath trek. rudrprayag rudrpur saharanpur sangam sarikadhar sarnath sattal shakumbhri devi Shimla shrinagar slogan snow fall snow peaks south 24 pargana south india stay in -8 degree sundarnagar sunrise sunset super zoom camra surya kund tajmahal tamilnadu tarna hills . tarna devi temple tea gardens technical terrorism attack thekkady tihri lake tilwara tirupati balaji top station travel with bus trekking triloknath temple tungnath udaipur udaipur city palace ukhimath uma devi up up roadways uttar pradesh utter pradesh utterpradesh uttrakhand uttranchal uttranchal गोपेश्वर से मंडल vally of flower varansi verma park Victoria memorial village life vrindavan wan West bangal yamuna अंबा जी अक्षरधाम अजमेर आंध्र प्रदेश आली बुग्याल ईको प्वांइट उडीसा उत्तर प्रदेश उत्तरांचल उत्तराखंड उदयपुर उदयपुर सिटी पैलेस एकलिंग जी ओम शांति कन्याकुमारी कांगडा जी कालाटोप काशी काशी विश्वनाथ मंदिर कुंतीभायो लेक कुन्नूर केदारनाथ केरल कैम्पटी फाल कोट की माई कोट भ्रामरी देवी कोडाईकनाल कोणार्क कोलकाता कोवलम बीच कौसानी खजियार गंगनहर पटरी गंगा घाट गंगासागर गंगोत्री गढमुक्तेश्वर गन हिल गया गुजरात गुलाब बाग गोपेश्वर गोपेश्वर हर्बल पार्क गोविंद घाट गौरीकुंड ग्वालदम घांघरिया चंडी देवी चंबा चार धाम चार मीनार एवं बिडला मंदिर चिंतपूर्णी देवी चित्तौड का किला चित्तौडगढ चेन्नई चेन्नई पार्थ सारथी मंदिर और मरीना बीच चेन्नई से रामेश्वरम चोपता चौरासी मंदिर जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ रथयात्रा जम्मू व कश्मीर जामनगर जौहर और शाके ज्वाला जी ज्वालामुखी से डलहौजी टाप स्टेशन टिहरी झील डलहौजी डलहौजी से खजियार डायमंड हार्बर तमिलनाडू ताउ देवी लाल पार्क तिरूपति बालाजी त्रिलोकनाथ मंदिर थेक्कडी दक्षिण भारत दक्षिणी 24 परगना दमन दरगाह दादरा व नगर हवेली दिलवाडा जैन मंदिर दूध तलाई देवाल धनौल्टी धौली स्तूप नंदगांव नंदा देवी राज जात यात्रा 2013 नंदा देवी राजजात 2013 नंदा राजजात नंदादेवी राजजात नक्की झील नत्थाटाप नवरात्र महोत्सव नाथद्धारा नीलगंगा नूरपुर से डलहौजी नेशनल हाइवे 58 नैना देवी नौ देवियां पचपूला पत्थर नौचाणी पदमनाभम पैलेस पर्वतारोहण पश्चिम बंगाल पाताल गैरोली पिछोला लेक पीपलकोटि पीस पार्क पुरी पुरी बीच पुरी रथयात्रा पुष्कर फतेह सागर लेक फूलो की घाटी फूलो के फोटो फोटोग्राफी बद्रीनाथ बरसाना बिहार बेदिनी बुग्याल बैक वाटर टूर बैजनाथ बैजनाथ उत्तरांचल बैजनाथ मंदिर ब्रजघाट ब्रहमा मंदिर भरमौर भाखडा नागल बांध भारत भ्रमण भीमकाली मंदिर भुवनेश्वर मंडल मंडी ​ मंसा देवी मजेदार चुटकुले और चित्र मजेदार फोटो मटटापुटटी डैम मणिमहेश मणिमहेश पद यात्रा मथुरा मदुरै मनाली मसूरी महाराष्ट्र माउंट आबू माणा माल रोड मीनाक्षी मंदिर मुन्नार रनकाधार राजस्थान राधा रानी का गांव रामेश्वरम रामेश्वरम मंदिर दर्शन एवं इतिहास रामेश्वरम से कन्याकुमारी रिवालसर से सरिकाधार रिवालसर ​ रूपकुंड रूपकुंड यात्रा रोचक बाते रोहतांग पास लाखोटा किला लाटू देवता वाण वाराणसी विक्टोरिया मैमोरियल विवेकानन्द स्मारक वैष्णो देवी शाकुंभरी देवी शिमला सरिकाधार सहारनपुर सारनाथ सिटी पैलेस सूर्य कुंड सूर्यास्त व कुमारी मंदिर स्नो फाल हडसर हरिद्धार हर्बल पार्क हापुड हिंदी चुटकुले हिडिम्बा मंदिर हिमाचल हिमाचल प्रदेश हेमकुंड साहिब गुरूद्धारा हैदराबाद ​दक्षिण भारत ​हरियाणा